फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: किशनगंज में राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, बिहार के सभी जिलों की टीमें ले रहीं हिस्सा

Wed, 14 Oct 2026 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

जिला खेल पदाधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूली स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देना और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानना है। 
विज्ञापन
टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज में बिहार की उभरती खेल प्रतिभाओं को राज्यस्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देने के उद्देश्य से किशनगंज में बुधवार को राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ। विद्यालय खेल महाकुंभ के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता 14 से 16 अक्टूबर तक अशफाक उल्लाह खां स्टेडियम, खगड़ा में आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ-1 खुसरो सिराज, जिला खेल पदाधिकारी आदित्य कुमार और ट्रैफिक डीएसपी राजेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंची टीमों के बीच फुटबॉल के रोमांचक मुकाबले होंगे।
विज्ञापन


पढ़ें: परिवार के सात बच्चे चले गए, अब क्या मांगें?: नाव हादसे में अपनों को खोने वाले पिता का छलका दर्द, बिलखते रहे

जिला खेल पदाधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूली स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देना और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानना है। इसके माध्यम से खिलाड़ियों को राज्यस्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीम वर्क और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर और मंच उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता से जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें