फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुजफ्फरपुर में बेकाबू ट्रक ने पुलिस टीम को रौंदा, 5 की मौत, दो घायल

Mon, 11 Sep 2017 08:31 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बेकाबू ट्रक की चपेट में चैकिंग के दौरान जांच कर रही पुलिस टीम आ गई है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 4 पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत हो गई है,वहीं दो पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


Five including four policemen on duty killed after a truck ran over them in Bihar's Muzaffarpur in early morning hours; two cops injured.— ANI (@ANI) September 11, 2017


चश्मदीदों ने बताया कि बेकाबू ट्रक ने बैरिकेटिंग पर रूकी एक कार सबसे पहले टक्कर मारी। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 40 फीट दूर जाकर गिरी।

आरोपी ड्राइवर ने कार में टक्कर मारने के बाद वहां मौजूद पुलिसवालों को रौंद दिया, जिसमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर और उसका साथ मौके फरार हो गए।
विज्ञापन


ये हादसा एनएच 28 पर हुआ है, जहां पुलिसकर्मियों के मारे जाने और घायल होने पर लोगों में नाराजगी देखी गई। बवाल होने के बाद मुजफ्फरपुर-मोतहारी मार्ग को गुस्साए लोगों ने जाम कर दिया,  जिसकी वजह से ये रास्ता करीब दो घंटों तक बंद रहा। पुलिसकर्मियों के साथ हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले को गंभीरता से ले रही है और आरोपी ड्राइवर की लगातार तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें