फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेज रफ्तार के कारण चालक ने खोया संतुलन, समस्तीपुर से बहेड़ी जा रही बस पलटी; 20 से ज्यादा यात्री घायल

Tue, 15 Aug 2023 05:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bus Accident: समस्तीपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार के कारण एक यात्री बस करीब 15 फुट के गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार करीब 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। घायलों में से कई की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र में खोपरवा गाछी के पास मंगलवार को एक यात्री बस करीब 15 फुट के गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में बस पर सवार करीब 20 से अधिक यात्री जख्मी हो गए। सभी घायलों को गलगल चौक, बल्लीपुर, शिवाजीनगर आदि जगहों पर निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनमें चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना की सूचना पर हथौड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों की मदद से बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर से मां भवानी नामक बस बहेड़ी जा रही थी। बस काफी स्पीड से खोपरा गाछी के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक ने संतुलन खो दिया, जिस कारण बस पास के करीब 15 फुट के गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में बस पर सवार 20 से अधिक यात्रियों को चोटें आईं। घायलों में चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बस में ज्यादातर बहेड़ी और दरभंगा के लोग सवार थे।

घटनास्थल पर शोर होने पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने बस की खिड़की का शीशा तोड़ कर घायलों को बाहर निकाला।कुछ लोग खुद ही बाहर आ गए। सभी घायलों को स्थानीय निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया है। चार यात्रियों की स्थिति गंभीर है। उन्हें परिवार के लोग दरभंगा लेकर निकल गए हैं। मौके पर प्रशिक्षु दरोगा राहुल कुमार दलबल के साथ जमे हुए हैं।
विज्ञापन


हथौड़ी थानाध्यक्ष मोनू राय ने बताया कि घटना की जानकारी के साथ ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। घायलों को विभिन्न निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें