फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : दिनदहाड़े गोलीबारी से दहला सीवान, जिप सदस्य के पति को अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी

Wed, 01 Feb 2023 03:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान में बेखौफ अपराधियों ने जिला परिषद् सदस्य के पति को गोली से छलनी कर दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया है। मामला हुसेनगंज थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
दिन-दहाड़े गोली-बारी से दहला सीवान, जिला परिषद सदस्य को अपराधियों ने गोली से किया छलनी - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में बेखौफ अपराधियों ने जिला परिषद् सदस्य के पति को गोली से छलनी कर दिया। आननफानन में  लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया है। मामला हुसेनगंज थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हुसेनगंज जिला परिषद के पति हीरा लाल अपने पेट्रोल पंप से कुछ ही दूर पर स्थित अपने घर जा रहे थे । रास्ते मे हबीब नगर प्रतापपुर पूल के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में हीरा लाल बुरी तरह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े और फिर अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।आसपास के लोगों की मदद से घायल हीरालाल को सीवान सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि उन्हें 6 गोलियां लगी हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें