फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना के गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने से हड़कंप, अंदर कितनी छात्राएं फंसी थीं, जानिए कैसे-क्या हुआ?

Wed, 18 Nov 2026 10:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पटना में गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। छात्राएं कमरे के अंदर फंस गईं और मदद के लिए शोर मचाने लगी। इसके बाद क्या-क्या हुआ जानिए पूरी बात... 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अलीनगर में बुधवार सुबह एक गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने से हड़कंप मच गया। रहमानी-30 गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। घटना के समय कमरे में तीन छात्राएं मौजूद थीं। आग और धुएं के कारण छात्राएं घबरा गईं और मदद के लिए शोर मचाने लगीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कमरे में लगे बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली। इसकी चपेट में मच्छरदानी आ गई। देखते ही देखते आग बिस्तर तक पहुंच गई और कमरे में धुआं फैलने लगा।
विज्ञापन


छात्राओं की आवाज सुनकर पहुंचे कर्मचारी और अन्य छात्राएं
कमरे से आ रही आवाज सुनकर हॉस्टल में मौजूद दूसरी छात्राएं और कर्मचारी तुरंत वहां पहुंचे। इसके बाद बचाव की कोशिश शुरू की गई। हॉस्टल में रहने वाली सभी 60 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी छात्रा के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के बीच कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें