फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने 20 रुपये का गुटखा उधार देने से किया इनकार, बदमाश ने बेटे को जान से मार डाला

Wed, 17 Feb 2021 04:38 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

बिहार के सुपौल जिले में एक व्यक्ति की इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसके पिता ने 20 रुपये का पान मसाला उधार देने से इनकार कर दिया था। घटना सोमवार सुबह की त्रिवेणीगंज इलाके की है, जब आरोपी अजीत कुमार ने मिथिलेश नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अजीत कुमार का मिथिलेश के पिता से रविवार को झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा इसलिए हुआ था क्योंकि मिथिलेश के पिता ने उसे 20 रुपये का पान मसाला उधार देने से इनकार कर दिया था। इससे आक्रोशित अजीत अगले दिन अपने साथियों को लेकर आया। 

लेकिन, दुकान पर मिथिलेश था और अजीत ने उसी से झगड़ना शुरू कर दिया और बाद में पिस्तौल निकाल गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मिथिलेश का बड़ा भाई भी पास में ही था, गोली चलने की आवाज सुनकर वह वहां पहुंचा लेकिन जब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


सूचना पाकर त्रिवेणीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए खोज अभियान शुरू किया है। सुपौल के एसडीएम शेख हसन ने बताया कि हमने हमलावरों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें