फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे है भारत के खिलाफ बोलने का अधिकार, तिरंगा जलाना नई बात नहीं: पप्पू यादव

Tue, 08 Mar 2016 07:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार

सार

  • 'कश्मीर में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान जायज' 
  • 'साधु और संत सबसे बडे़ देशद्रोही'
  • सांसद ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन कर वीडियो बनाने
    वालों को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की
विज्ञापन
पप्‍पू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव ने देशद्रोह पर बात करते-करते विवादास्पद बयान दे दिया है। उन्होंने सोमवार को सहरसा में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें किसी भी सूरत में भारत के खिलाफ बोलने का अधिकार मिला है।
विज्ञापन


वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कश्मीर में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को भी जायज ठहराया और कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में तिरंगे का अनादर कोई नई बात नहीं है।

पप्पू यादव ने अपने संबोधन में महिषासुर को गरीबों का प्रतिनिधि बताया और कहा कि गरीबों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वालों को हमेशा कुचला जाता रहा है। यह सिलसिला आज भी जारी है। गरीबों को मंदिर नहीं जाना चाहिए क्योंकि इसका कोई फायदा नहीं। उन्हें विद्या के मंदिर विद्यालयों में जाना चाहिए।। 
विज्ञापन

'साधु और संत सबसे बडे़ देशद्रोही'

पप्‍पू
साधु और संत इस देश के सबसे बडे़ देशद्रोही हैं। मंदिर में बैठे सभी संत ढोंगी है और इन लोगों को गंगा में फेंक देना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र रोहित वेमुला को आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाले अधिकारियों एवं राजनेताओं को सरेआम गोली मार देनी चाहिए।

पप्पू ने इस तरह की विवादित बातें पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने रविवार को दरभंगा में ऐलान किया था कि जो भी भ्रष्टाचारियों को, चाहे वह अधिकारी हो या राजनेता, खुलेआम पीट-पीटकर मार देगा उसे वह 10 लाख रुपये का इनाम देंगे। सांसद ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन कर वीडियो बनाने वालों को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें