जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव ने देशद्रोह पर बात करते-करते विवादास्पद बयान दे दिया है। उन्होंने सोमवार को सहरसा में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें किसी भी सूरत में भारत के खिलाफ बोलने का अधिकार मिला है।
वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कश्मीर में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को भी जायज ठहराया और कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में तिरंगे का अनादर कोई नई बात नहीं है।
पप्पू यादव ने अपने संबोधन में महिषासुर को गरीबों का प्रतिनिधि बताया और कहा कि गरीबों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वालों को हमेशा कुचला जाता रहा है। यह सिलसिला आज भी जारी है। गरीबों को मंदिर नहीं जाना चाहिए क्योंकि इसका कोई फायदा नहीं। उन्हें विद्या के मंदिर विद्यालयों में जाना चाहिए।।