बिहार में बंदी के दौरान जब्त हुई शराब मालखाने से गायब हो गई। जब अफसरों से इस बारे में पूछा गया तो दलील थी कि ये शराब चूहे पी गए।
घटना बिहार के एक थाने की है। थाने में एक मीटिंग के दौरान एसएचओ ने कहा कि मालखाने में रखी शराब को चूहे पी जाते हैं।
सूत्रों के मुताबिक एसएचओ ने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ली जाने वाली मासिक क्राइम मीटिंग में पटना के एसएसपी मनु महाराज को बताया कि चूहों ने मालखाने में रखी सीलबंद शराब की बोतलों को खोलकर उनकी सारी शराब पी ली।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मालखाने में उचित रखरखाव न होने के कारण काफी सारी बोतलें टूट गईं है।
गौरतलब है कि पिछले साल 5 अप्रैल को बिहार में शराबबंदी लागू किए जाने के बाद राज्य के अलग-अलग हिस्सों से 5.11 लाख लीटर अंग्रेजी, 3.01 लाख लीटर देशी और 12,000 लीटर बीयर सीज की गई है।
हालांकि इस मामले में पटना के आईजी नैय्यर हसनैन खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उन्हें अलग-अलग सूत्रों से पता चला है कि मालखाने में रखी शराब को चूहे पी ले रहे हैं।