फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः बंदी के बाद मालखाने से गायब हुई शराब, अफसर बोले- चूहे पी गए

Thu, 04 May 2017 03:01 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
विज्ञापन
liquor
विज्ञापन
बिहार में बंदी के दौरान जब्त हुई शराब मालखाने से गायब हो गई। जब अफसरों से इस बारे में पूछा गया तो दलील थी कि ये शराब चूहे पी गए।
विज्ञापन


घटना बिहार के एक थाने की है। थाने में एक मीटिंग के दौरान एसएचओ ने कहा कि मालखाने में रखी शराब को चूहे पी जाते हैं। 

सूत्रों के मुताबिक एसएचओ ने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ली जाने वाली मासिक क्राइम मीटिंग में पटना के एसएसपी मनु महाराज को बताया कि चूहों ने मालखाने में रखी सीलबंद शराब की बोतलों को खोलकर उनकी सारी शराब पी ली।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मालखाने में उचित रखरखाव न होने के कारण काफी सारी बोतलें टूट गईं है।

गौरतलब है कि पिछले साल 5 अप्रैल को बिहार में शराबबंदी लागू किए जाने के बाद राज्य के अलग-अलग हिस्सों से 5.11 लाख लीटर अंग्रेजी, 3.01 लाख लीटर देशी और 12,000 लीटर बीयर सीज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में पटना के आईजी नैय्यर हसनैन खान ने  टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उन्हें अलग-अलग सूत्रों से पता चला है कि मालखाने में रखी शराब को चूहे पी ले रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें