फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता Shekhar Suman चिंतित: बोले- करीबी रिश्तेदार गायब हैं, नीतीश-तेजस्वी ध्यान दें...बिहार की छवि न बिगड़े

Fri, 03 Mar 2023 07:48 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Doctor's Kidnapping FIR : बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन ने अपने करीबी रिश्तेदार डॉ. संजय कुमार के अबतक नहीं मिलने पर कहा कि पुलिस गंगा में तलाशी करवा रही तो कराए, लेकिन पहले यह बताए कि CCTV में उसे क्या दिखा। उन्होंने कहा कि सरकार अब देखे।
विज्ञापन
शेखर सुमन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

"मैं बहुत चिंतित हूं। समझ नहीं पा रहा है कि मुंबई से क्या करूं? आने की स्थिति हुई तो तुरंत आ भी जाऊं। आने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सोशल मीडिया के जरिए संदेशा भेजा है। जनता दल यूनाईटेड (JDU) अध्यक्ष ललन सिंह को भी मैसेज किया था, उन्होंने आज शाम भरोसा दिलाया है कि बेंगलुरू से आकर फोन करेंगे। मेरे करीबी रिश्तेदार डॉ. संजय कुमार किसी मानसिक तनाव में नहीं थे। मुझे लगता है कि उनका अपहरण हुआ है। क्या गांधी सेतु पर आज की तारीख में भी CCTV नहीं है? क्या इस जमाने में भी अपहरण हो रहा है। यहां तो जो भी सुन रहा, कह रहा कि बिहार में जंगल राज आ गया है। बिहार की छवि फिर से खराब न हो जाए, इसलिए इसपर तत्काल कुछ करना चाहिए।सरकार को ध्यान देना चाहिए।" बहुआयामी प्रतिभा के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर अभिनेता शेखर सुमन ने 'अमर उजाला’ से अपना दर्द शेयर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता ने बताई परेशानी। - फोटो : Social Media
वीआईपी का यह हाल तो आम आदमी कैसे रहेगा?
उन्होंने कहा- “मेरे चाचा की बेटी और मेरी बहन प्रो. सलोनी ने अपने पति डॉ. संजय कुमार के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी। इस जानकारी को मिलने के बाद इतना समय गुजरना आश्चर्यचकित करता है। वह भी तब, जब मेरी फुफेरी बहन और बहनोई ने इस बारे में बिहार पुलिस को विशेष रूप से ताकीद की है। बहन सीनियर आईएएस और बहनोई सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं। हमारा परिवार बिहार का प्रतिष्ठित परिवार है। इन सभी बातों के अलावा यह बड़ी बात है कि गायब हुए डॉ. संजय कुमार खुद बिहार के दूसरे सबसे बड़ी सरकारी अस्पताल NMCH के फार्माकोलॉजी के विभागाध्यक्ष और बिहार सरकार में परीक्षा नियंत्रक भी हैं। इतने महत्वपूर्ण व्यक्ति के गायब होने पर जब परिवार ऐसा लाचार दिख रहा है तो आम आदमी का क्या होता होगा?"

इस जमाने में भी CCTV से मदद नहीं मिल रही?
एक जमाने में रिपोर्टर जैसे सीरियल में भूमिका निभा चुके बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता ने कहा- "गांधी सेतु के सीसीटीवी फुटेज से तुरंत साफ हो सकता था कि क्या हुआ? उनकी गाड़ी पटना की ओर लौटती हुई दिखी है तो कैसे? अंतिम कॉल पर बातचीत के समय वह कहां पर थे? उनके साथ और कोई चल रहा था या उन्हें कोई गाइड कर रहा था? ऐसे सवालों का जवाब पुलिस को तुरंत ढूंढ़ लेना चाहिए था। गंगा में तलाशी कीजिए, लेकिन सारा ध्यान उधर देने की जगह इस बात पर भी नजर रखना चाहिए कि किन परिस्थितियों में वह या उनकी कार गांधी सेतु पर उस जगह, उस दिशा में पहुंची।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें