फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी शत्रुघ्न की पत्नी!

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बागी रुख और विवादित बयानों के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए पटना से भाजपा सांसद और वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा जल्द ही भाजपा को एक और बड़ा झटका दे सकते हैं। उनकी पत्नी पूनम सिन्हा के जेडीयू के टिकट पर बिहार चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि इस संबंध में खुलकर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है लेकिन राजनीतिक सरगर्मियां इसी बात की गवाही दे रही हैं कि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो पूनम सिन्हा जेडीयू उम्मीदवार हो सकती हैं।

हालांकि अभी उनकी सीट को लेकर कुछ भी तय नहीं हुआ है लेकिन राजनीतिक हल्कों में उनके पाटलीपुत्र या पटना लोकसभा की किसी भी विधानसभा से लड़ने की पुरजोर संभावना जताई जा रही है। पटना से तो शॉटगन खुद भी सांसद हैं।
विज्ञापन


वहीं जेडीयू महासचिव केसी त्यागी भी यह कहकर इसके संकेत दे चुके हैं कि राजनीति में कुछ भी संभव है कल किसने देखा है।

शत्रुघ्न की नीतीश कुमार से बढ़ रही नजदीकियां

इस मुद्दे को इसलिए भी बल मिल रहा है कि एक हफ्ते के अंदर शत्रुघ्न सिन्हा दो बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल चुके हैं। पहली मुलाकात तो ठीक उसी दिन हुई जिस दिन प्रधानमंत्री मोदी ने पटना में एक रैली को संबोधित किया।

रैली के तुरंत बाद शत्रुघ्न नीतीश कुमार से मिलने के लिए पहुंचे तो उनकी शान में जमकर कसीदे भी गढ़े। उन्होंने नीतीश को विकास पुरुष तक बता दिया। हालांकि जब इस पर सवाल उठे तो शत्रुघ्न ने यह कहने में भी देर नहीं लगाई कि वो भाजपा में हैं और जीवन भर उसी में रहेंगे।

उनका जेडीयू में जाने का कोई इरादा नहीं है। वहीं इसके कुछ दिन बाद ही शत्रुघ्न दोबारा नीतीश से मिलने के लिए पहुंच गए। वो लगातार उसके बाद से पटना में भी जमे हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वो पत्‍नी का टिकट पक्का करने की जुगत में लगे हुए हैं।

लगातार बागी तेवरों के चलते शत्रुध्न पार्टी की आंख की किरकिरी बन चुके हैं ऐसे में कभी भी उन्हें किनारे किया जा सकता है यही कारण है कि शॉटगन खुद के साथ ही पत्नी को भी राजनीति में स्‍थापित करना चाहते हैं।
विज्ञापन

कौन हैं पूनम सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा आमतौर पर बॉलीवुड की लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं। 65 साल की पूनम सिन्हा शुरूआती दौर में कुछ बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी थी लेकिन साल 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा से शादी करने के बाद उन्होंने रूपहले पर्दे से पूरी तरह किनारा कर लिया।

शुरूआती समय में वह कोमल नाम से हिंदी ‌फिल्मों में आईं थी। फिल्मों में आने से पहले वह मिस यंग इंडिया प्रतियोगिता की विजेता भी रह चुकीं थीं। ‌इसी के बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी। कुछ साल पहले आशुतोष गोवारीकर की फिल्म जोधा अकबर से उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की ‌थी।

फिल्म में उन्होंने ऋतिक रोशन की मां का दमदार रोल निभाया था। इसके अलावा भी वो एक दो फिल्मों में दिखीं हैं। उन्होंने कुछ फिल्में निर्देशित भी की हैं। पूनम सिन्हा एक बेटी और दो बेटियों की मां भी हैं। ऐसे में अब हर किसी को उनकी नई पारी का इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें