फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharda Sinha : LMNU ने 6 साल से रोककर रखी थी बिहार कोकिला की पेंशन, पटना हाईकोर्ट ने कहा- फौरन भुगतान करें

Fri, 28 Apr 2023 02:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना हाईकोर्ट ने बिहार कोकिला और लोक गायिका शारदा सिन्हा को सेवा निवृत होने के बाद अचानक पेंशन बंद कर दिया गया। उनके पेंशन को बंद किए जाने के मामले में हाई कोर्ट ने शिक्षा विभाग और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
स्वर कोकिला शारदा सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना हाईकोर्ट ने बिहार कोकिला और लोक गायिका शारदा सिन्हा को सेवा निवृत होने के बाद अचानक पेंशन बंद कर दिया गया। उनके पेंशन को बंद किए जाने के मामले में हाई कोर्ट ने शिक्षा विभाग और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को जवाब तलब किया है। न्यायाधीश पूर्णेंदु सिंह की एकल पीठ ने रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए शारदा सिन्हा के पेंशन को अविलम्ब भुगतान फौरन करने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता विकास कुमार ने न्यायालय को बताया कि 1979 में याचिकाकर्ता की नियुक्ति ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी में संगीत शिक्षिका के तौर पर हुई थी और 2017 में समस्तीपुर जिला के महिला महाविद्यालय से सेवा निवृत हुई।
विज्ञापन


जांच में मिली गड़बड़ी के नाम पर रोका पेंशन 
विश्व विद्यालय ने शिक्षकों की नियुक्तियों में गड़बड़ी पाते हुए एक जांच बिठाई जिसमें कुल सात छात्रों की नियुक्तियों में गड़बड़ी पाई गई। गड़बड़ी वाले लिस्ट में बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का नाम भी शामिल था। इसलिए विभागीय आदेशानुसार उनका पेंशन बंद कर दिया गया। पेंशन बंद होने से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा।

हाई कोर्ट ने दिया आदेश
अब हाई कोर्ट ने उच्च शिक्षा निदेशक को आदेश जारी करते हुए कहा है कि दिया कि शारदा सिन्हा के रोके गए पेंशन का फौरन शुरू किया जाए। इस मामले की अगली सुनवाई अब 27 जून को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


पद्मश्री और पद्म भूषण पुरस्कारों से हो चुकी हैं सम्मानित
 गायिका शारदा सिन्हा भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और पद्म भूषण पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं। इन्होने मैथिली, वज्जिका, भोजपुरी के अलावे हिंदी गीत भी गाये हैं। मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन तथा गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों में इनके द्वारा गाये गीत काफी प्रचलित हुए हैं। छठ पर्व का आनंद  बिना शारदा सिन्हा के गीतों के अधूरा माना जाता है। छठ महापर्व में गली गली हर जगहों पर स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के गीत बजाए जाते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें