फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड ने जज के खिलाफ की शिकायत, मारपीट करने और वर्दी फाड़ने का आरोप

Thu, 05 Sep 2019 07:58 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

बिहार के कटिहार जिले के एक न्यायाधीश पर उनके ही एक सुरक्षा कर्मी ने गाड़ी के जाम में फंसने को लेकर मारपीट करने और वर्दी फाड़ देने का आरोप लगाया है। सहायक थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि कटिहार जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मल्लिक द्वारा सुरक्षा गार्ड सिपाही हरिवंश कुमार पर कार्यालय कक्ष में आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है।

विज्ञापन


सुरक्षाकर्मी हरिवंश ने बुधवार रात को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि बुधवार को वह जिला एवं सत्र न्यायाधीश को गाड़ी से उनके आवास से लेकर न्यायालय जा रहा था। इस दौरान मिर्चाईबारी चौक पर जाम में गाड़ी फंस गई। जाम होने के कारण जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिफर गए। सुरक्षाकर्मी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि गुस्से में उस पर बिफरते हुए न्यायाधीश ने थप्पड़ मारा और वर्दी फाड़ दी। उसने आरोप लगाया है कि अदालत परिसर में गाड़ी के पहुंचने तक वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहे।

हरिवंश ने न्यायाधीश पर अदालत पहुंचने पर भी उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में उसने कहा है कि वह जान बचाने के लिए समाहरणालय की तरफ भागा और बाद में पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्यों के साथ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई । इसके बाद एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कानूनी रूप से मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें