फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राजधानी पटना में गंगा नदी में समाई स्कॉर्पियो, लोग मदद की बजाय बनाते रहे वीडियो

Mon, 11 May 2026 07:42 AM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अचानक गाड़ी गंगा नदी की ओर लुढ़कने लगी। गाड़ी मालिक यह देखकर लोगों से गाड़ी को बचाने की गुहार लगाने लगे, लेकिन लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे और देखते ही देखते गाड़ी नदी की तेज धार में समा गई। 
विज्ञापन
गंगा नदी में एसडीआरएफ की टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के दीघा स्थित पाटीपुल घाट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग दंपत्ति की स्कॉर्पियो देखते ही देखते गंगा नदी के गहरे पानी में समा गई। विडंबना यह रही कि वहां मौजूद सैकड़ों लोग मदद के लिए हाथ बढ़ाने की बजाय मोबाइल फोन से वीडियो बनाने में मशगूल रहे। गाड़ी मालिक की पहचान बेगूसराय निवासी राम नरेश सिंह के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि वह सेवा निवृत हैं और वर्तमान में  अपने परिवार के साथ पटना के शिवपुरी में रह रहे हैं। उनके घर में पूजा का आयोजन किया गया था। वह अपनी पत्नी के साथ पूजा की सामग्री विसर्जित करने दीघा के पाटीपुल घाट आए थे।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना; इस बार क्यों आए हैं बिहार?

न करें ऐसी लापरवाही 
घटना के संबंध में राम नरेश सिंह ने बताया कि घाट के ढलान पर स्कॉर्पियो खड़ी करने के बाद राम नरेश सिंह हैंड-ब्रेक लगाना भूल गए। यही लापरवाही उनके लिए नुकसानदेह साबित हो गया। उन्होंने बताया कि जैसे ही वे दोनों गाड़ी से नीचे उतरे, ढलान के कारण स्कॉर्पियो धीरे-धीरे लुढ़कने लगा और लुढ़कते-लुढ़कते स्कॉर्पियो गंगा नदी की ओर बढ़ने लगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में धंसने पर नीतीश सरकार ने खुद तोड़ा फ्लाईओवर; सात महीने में क्या बना, यह देखिए
विज्ञापन


तमाशबीन बनी रही भीड़
राम नरेश सिंह ने गाड़ी को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। यहां तक कि उन्होंने घाट पर मौजूद लोगों से चीख-चीख कर मदद करने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि घाट पर सैकड़ों लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। लोग संवेदनहीनता की पराकाष्ठा पार करते हुए इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करते रहे। इसी बीच वहां से एक बड़ा जहाज भी गुजरा, लेकिन मदद नहीं मिल सकी और अंततः गाड़ी गहरे पानी में डूब गई। राम नरेश सिंह ने कहा कि मैने सबसे मदद मांगी, चीखता रहा, चिल्लाता रहा लेकिन सब तमाशा देखते रहे। मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। अगर दो-चार लोग हाथ लगा देते तो मेरी गाड़ी बच सकती थी।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के घटनास्थल पर पहुँचने तक स्कॉर्पियो गंगा नदी में पूरी तरह डूब चुकी थी। पुलिस का कहना है कि गाड़ी को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी लगभग 10 साल पुरानी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें