फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अब छुट्टी के लिए नहीं तरसेंगे शिक्षक; नीतीश सरकार ने जारी किया कैलेंडर, अगले साल मिली इतनी छुट्टी

Tue, 03 Dec 2024 05:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

School Holidays News: शिक्षा विभाग ने एक साल के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले 12 महीने में सरकारी स्कूल में 72 दिनों की छुट्टी मिलेगी। 2025 के कैलेंडर में क्रिसमस की छुट्टी की अवधि भी बढ़ाई है। 
विज्ञापन
बिहार शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। अब शिक्षकों को पर्व-त्याहारों में छुट्टी के तरसना नहीं पड़ेगा। शिक्षा विभाग ने एक साल के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले 12 महीने में सरकारी स्कूल में 72 दिनों की छुट्टी मिलेगी। इतना ही नहीं तीज और जीवित पुत्रिका व्रत में भी पर्याप्त छुट्टी मिलेगी। पिछले साल तत्कालीन अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर जो छुट्टी का कैलेंडर जारी किया गया, उससे शिक्षकों में काफी नाराजगी थी। अब शिक्षा विभाग ने उस आदेश को पलटते हुए नया कैलेंडर जारी कर दिया है।

विज्ञापन


महापुरुषों की जयंती पर स्कूल बंद
नए कैलेंडर में यानी 2025 में महापुरुषों की जयंती पर स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। इतना ही नहीं नीतीश सरकार ने 2025 के कैलेंडर में क्रिसमस की छुट्टी की अवधि भी बढ़ाई है। अगले साल 25 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच स्कूल बंद रहेंगे। वहीं गर्मी की छुट्टी भी 20 दिनों की मिलेगी। 2025 में दो जून से 21 जून को स्कूल बंद रहेंगे। 

20 से 29 अक्टूबर तक स्कूल बंद 
माध्यमिक शिक्षा के निदेशक योगेंद्र सिंह के हस्ताक्षर पर जारी किए गए लेटर में छुट्टियों की संख्या बढ़ाई गई है। इस बार दीपावली और छठ के बीच में भी स्कूल खुले थे। 2025 में धनतेरस, दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ पूजा को लेकर 20 से 29 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। यानी एक साथ 10 दिनों का अवकाश मिलेगा। बिहार सरकार के इस फैसले के बाद शिक्षक संघों का कहना है कि पूर्व के अधिकारियों के फैसलों के कारण शिक्षकों के बीच त्राहिमाम की स्थिति हो गई थी। लेकिन, सीनियर आईएएस अधिकारी एस सिद्धार्थ ने जब से अपर मुख्य सचिव की कुर्सी पर बैठे हैं तब तक हालात काफी हद तक ठीक हुए हैं। एसीएस द्वारा शिक्षा और शिक्षकों के हित में लिए जा रहे फैसलों से बिहार के शिक्षकों ने राहत महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें