फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चॉकलेट चोरी के मामले में मुखिया पति गिरफ्तार; पिटाई से पहले किशोर पर लगाया था 50 हजार का जुर्माना

Fri, 21 Jul 2023 07:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि चॉकलेट चोरी के आरोप में किशोर की पिटाई और अमानवीय व्यवहार के मामले में दुकानदार मोती शाह और उसके बेटे अमरदीप साहू के अलावा मुखिया पति दिलीप सिंह को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेजा जा रहा है।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में मुखिया पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले में सिंघिया थाना पुलिस ने माहे गांव के मुखिया पति दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया है। दरअसल, चॉकलेट चोरी के आरोप में पिछले दिनों एक किशोर की खंभे से बांधकर पीटा गया था। साथ ही उस पर पानी का फोर्स भी मारा गया था।

विज्ञापन


एसपी विनय तिवारी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि चॉकलेट चोरी के आरोप में किशोर की पिटाई और अमानवीय व्यवहार के मामले में दुकानदार मोती साहू और उसके बेटे अमरदीप शाह के अलावा मुखिया पति दिलीप सिंह को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेजा जा रहा है।

भारी भीड़ के सामने की गई थी किशोर की पिटाई

विज्ञापन

मुखिया पति पर क्या है आरोप
एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मुखिया पति को पंचायत के लिए बुलाया गया था। लेकिन मुखिया पति ने किशोर पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया था। जुर्माना की राशि नहीं दिए जाने के बाद दुकानदार और उसके बेटे ने पहले किशोर को बांधा। फिर करीब एक घंटे तक पिटाई की। साथ ही उसके चेहरे पर मोटर के पानी का लगातार फोर्स मारा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे, लेकिन किसी ने भी किशोर को नहीं बचाया।
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
किशोर की बांधकर पिटाई के मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर इस मामले में माहे गांव के दुकानदार मोती साहू और उसके बेटे अमरदीप कुमार के अलावा पंचायत के मुखिया पति दिलीप सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने तत्काल दुकानदार और उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें