फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : गला काटकर हत्या, फिर पेट्रोल छिड़ककर जला डाला; हिमाचल से लौटे युवक की हत्या से सनसनी

Tue, 19 Aug 2025 10:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar News : वह हिमाचल प्रदेश में रहकर अपनी जिंदगी चला रहा था। तीन साल से वहीं था। पढ़ रहा था। काम भी करता था। तीन-चार दिन पहले लौटा। क्या हुआ कि किसी ने गला काटकर हत्या करने के बाद उसके शव को जला दिया?
विज्ञापन
सीवान में युवक की हत्या के बाद शोकाकुल परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोरी पाकर गंडक नहर के बांध पर मंगलवार सुबह एक युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के मलमलिया निवासी स्वर्गीय रवींद्र सिंह के छोटे बेटे पीयूष कुमार (25) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

तीन साल हिमाचल में रहकर लौटा तो घर पर मिली मौत। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
शाम में हुआ लापता, सुबह मिली लाश
पुलिस के अनुसार पीयूष की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई और फिर पहचान छिपाने के लिए शव को सुनसान जगह पर पेट्रोल डालकर जलाया गया। पीयूष सोमवार शाम से लापता था। वह तीन-चार दिन पहले ही तीन साल बाद हिमाचल प्रदेश से घर लौटा था। हिमाचल में वह पढ़ाई के साथ-साथ टैटू बनाने का काम सीखता और सिखाता था। पिता की मृत्यु के बाद उसके दादा चंद्रमा सिंह और दादी ने उसका पालन-पोषण किया था। वह दो भाइयों में छोटा था।

फॉरेंसिक टीम बुलाई गई, कारण अस्पष्ट
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, महाराजगंज एसडीपीओ, बसंतपुर और भगवानपुर हाट के थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक हत्या के कारणों और आरोपियों का पता नहीं चल सका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस निर्मम हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें