गोपालगंज में शुक्रवार दोपहर 2 बजे वोटर अधिकार यात्रा मंगलपुर पुल के रास्ते प्रवेश करेगी। इस यात्रा में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव रोड शो के माध्यम से जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे।
शुक्रवार को दोपहर 2 बजे वोटर अधिकार यात्रा मंगलपुर पुल के रास्ते गोपालगंज में प्रवेश करेगी। इस यात्रा में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शहर में रोड शो के माध्यम से जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
महागठबंधन के नेताओं ने पूरी तैयारी की
यात्रा के स्वागत और आयोजन के लिए कांग्रेस, माले और राजद समेत अन्य महागठबंधन के घटक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। गंडक नदी के पुल से लेकर गांधी कॉलेज के मैदान और थावे, मीरगंज के छाप ढाला तक शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बैनर लगाए गए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग, राजद नेता दिलीप सिंह, वीआइपी प्रमुख मुकेश साहनी के प्रतिनिधियों और भाकपा माले के नेता दीपंकर भट्टाचार्य ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में किया गया।
थ्री लेयर सुरक्षा
यात्रा थ्री लेयर सुरक्षा के बीच गोपालगंज पहुंचेगी। डीएम पवन कुमार सिन्हा, एसपी अवधेश दीक्षित, एडीएम राजेश्वरी पांडेय और एसडीओ अनिल कुमार ने मंगलपुर से थावे तक सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। पुल और शहर में हर कदम पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। खुफिया एजेंसियों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के स्वागत में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग ने शहर में कमान संभाली, पूर्व जिलाध्यक्ष शौकत अली ने बरौली और बैकुंठपुर क्षेत्र की तैयारी को अंतिम रूप दिया। वहीं, राजद के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, विधायक प्रेम शंकर यादव और हथुआ विधानसभा से राजेश कुमार सिंह ने व्यापक स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यात्रा में महागठबंधन के प्रमुख नेता जनता के बीच जाकर रोड शो करेंगे और लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करेंगे।