फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: गोपालगंज में कटेया-भोरे मुख्य मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर; दो युवकों की मौत

Thu, 03 Sep 2026 09:27 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar News: गोपालगंज के कटेया-भोरे मुख्य मार्ग पर पानन गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। मृतकों में एक उत्तर प्रदेश के देवरिया और दूसरा सिवान जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के कटेया-भोरे मुख्य मार्ग पर पानन गांव के समीप गुरुवार को दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए कटेया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि मच गई चीख-पुकार
मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघौच घाट थाना क्षेत्र के मालवाबर मुसहर टोली गांव निवासी भद्दर मंडल के 30 वर्षीय पुत्र वकील मंडल तथा सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव निवासी दीनानाथ राजभर के 25 वर्षीय पुत्र धनु राजभर के रूप में हुई है।

ससुराल से धान की सोहनी करने जा रहा था वकील
बताया जाता है कि वकील मंडल वर्तमान में कटेया थाना क्षेत्र के समोगर गांव स्थित अपने ससुराल में रहकर मजदूरी का काम करते थे। गुरुवार को वह समोगर से पानन महुअवा गांव धान की सोहनी करने के लिए जा रहा था। उनकी बाइक पर चार लोग सवार थे, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन


सामने से आ रही बाइक से भिड़ी बाइक
इसी दौरान पानन गांव के समीप सामने से धनु राजभर बाइक से कटेया की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने वकील मंडल एवं धनु राजभर को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: पीके की मीटिंग में बत्ती गुल, किसी का मोबाइल गायब, कई के पर्स उड़े; निकल गए प्रशांत किशोर
विज्ञापन


परिवार में पत्नी और चार बच्चों की जिम्मेदारी छोड़ गए वकील
परिजनों के अनुसार, वकील मंडल तीन भाइयों में थे। उनकी शादी करीब दस वर्ष पूर्व हुई थी। उनके एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। वह मुंबई में काम करते थे और करीब दो माह पहले ही गांव आए थे। घटना की सूचना मिलने पर कटेया पुलिस रेफरल अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें