फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग: बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, एक की हालत गंभीर

Fri, 21 Aug 2026 09:07 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीवान

सार

सीवान में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी। जीबी नगर थाना क्षेत्र के हकमा गांव के पास हुई वारदात में दोनों युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल युवक का उपचार जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र के हकमा गांव के समीप शुक्रवार को बाइक सवार अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से दिनापट्टी गांव निवासी जयप्रकाश शर्मा के पुत्र मनीष कुमार और राजनाथ सिंह के पुत्र सुमित सिंह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुमित की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल मनीष कुमार ने बताया कि वह हकमा स्थित कोल्ड स्टोर में काम करता है। शुक्रवार को उसके गांव के रहने वाले दोस्त सुमित सिंह और यश उससे मिलने पहुंचे थे। इसके बाद तीनों पैदल अपने गांव दिनापट्टी लौट रहे थे। इसी दौरान तरवारा की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। युवकों ने उन्हें देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर एक युवक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में मनीष के दाहिने हाथ में गोली लगी, जबकि सुमित के पेट में गोली लगी है।

गोली लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। वहीं, उनके साथ मौजूद तीसरा युवक यश जान बचाकर वहां से भाग निकला। घटना के बाद घायलों ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और अपने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने सुमित की स्थिति गंभीर बताई है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की

विज्ञापन

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जीबी नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है।

ये भी पढ़ें- Bihar: BPSC-BSSC, असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर लोकभवन पहुंचे पप्पू यादव, जानिए क्या सब हुआ

अपराधियों ने चलाईं चार गोलियां

विज्ञापन

दिनदहाड़े तरवारा-बड़हरिया मुख्य मार्ग पर हुई गोलीबारी के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। घायल मनीष ने बताया कि अपराधियों ने उन पर चार गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली उसे और दूसरी गोली सुमित को लगी। गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने सुमित की स्थिति गंभीर बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें