फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छठ घाट की सफाई करते समय डबरा नदी में डूबा घर का इकलौता चिराग; मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

Mon, 27 Oct 2025 07:48 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

घटना इसुआपुर प्रखंड के टेढ़ा गांव स्थित डबरा नदी के छठ घाट की है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब सात बजे छठ पर्व की तैयारी के तहत घाट की सफाई के दौरान एक 16 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
छठ घाट पर सफाई के दौरान नदी में डूबकर युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के छपरा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना इसुआपुर प्रखंड के टेढ़ा गांव स्थित डबरा नदी के छठ घाट की है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब सात बजे छठ पर्व की तैयारी के तहत घाट की सफाई के दौरान एक 16 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान टेढ़ा गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह उर्फ मुना सिंह के पुत्र सुशांत कुमार के रूप में हुई है। सुशांत अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

सुशांत अपने दोस्तों के साथ घाट की सफाई कर रहा था
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुशांत अपने दोस्तों के साथ घाट की सफाई कर रहा था। नदी से झाड़-झंखाड़ निकालने के लिए उसने डुबकी लगाई, लेकिन दुर्भाग्यवश गहरे पानी में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया और गांव वालों को बुलाया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए करीब दो घंटे तक खोजबीन की, जिसके बाद सुशांत का शव बरामद किया गया।

थाना पुलिस और अंचलाधिकारी मौके पर
छठ जैसा पवित्र और उत्सवमय पर्व, इस हादसे के बाद शोक में बदल गया। जिस घाट पर छठ गीतों की गूंज होनी थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। सुशांत की असमय मृत्यु ने गांव ही नहीं, पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही इसुआपुर थाना पुलिस और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Election: विकास के मुद्दे पर मैदान में NDA, RJD ने घेरा; पलायन मुक्त बिहार बनाने का जन सुराज का वादा
विज्ञापन


घटना को लेकर मातम छा गया
जैसे ही गांव में इस हादसे की खबर फैली, पूरे इलाके में मातम छा गया। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। सुशांत की मां बार-बार बेहोश हो जा रही हैं, जबकि पिता शैलेन्द्र सिंह रो-रोकर बेसुध पड़े हैं। घटना की जानकारी मिलते ही निवर्तमान विधायक सह प्रत्याशी जनक सिंह और राजद प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें