फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कार की मांग ने छीन ली बेटी की जिंदगी, शादी के एक साल में विवाहिता की संदिग्ध मौत

Wed, 29 Jul 2026 03:45 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

सारण जिले में शादी के एक साल के भीतर एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृत महिला का पति संग फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले में दहेज प्रथा का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। शादी के महज एक साल के भीतर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी नहीं होने पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में कोपा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की पुष्टि जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही की जाएगी।
विज्ञापन


सीवान की बेटी की सारण में संदिग्ध मौत

मृतका की पहचान मानसा कुमारी के रूप में हुई है, जो सीवान जिले के सिसवन प्रखंड के टेनवा माधोपुर गांव की रहने वाली थी। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। परिजनों का आरोप है कि दहेज में चार पहिया वाहन नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

एक साल पहले हुई थी शादी

मृतका के चाचा राजू यादव ने बताया कि मानसा कुमारी की शादी 8 मई 2025 को सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के साधपुर गांव निवासी जनार्दन यादव के बेटे विश्वजीत कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में चार पहिया वाहन की मांग की जाने लगी थी।
विज्ञापन


दहेज नहीं मिलने पर प्रताड़ना का आरोप

परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मानसा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि 4 मई 2026 को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें-  बांकीपुर उप चुनाव के मतदान से पहले प्रशांत किशोर पर आफत; जदयू MLC क्यों पहुंचे FIR कराने

कोपा थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

घटना के बाद मृतका के परिजनों की शिकायत पर सारण जिले के कोपा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एफआईआर में मृतका के पति विश्वजीत कुमार के अलावा उसकी चाची और चचेरे भाई को भी नामजद आरोपी बनाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

डीआईजी और एसपी से लगाई न्याय की गुहार

राजू यादव ने बताया कि आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर सारण प्रक्षेत्र के डीआईजी और सारण के एसपी को अलग-अलग आवेदन सौंपा गया है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा

परिजनों का कहना है कि प्रशासन ने उन्हें निष्पक्ष जांच और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि आरोपी गिरफ्तारी से बचते हैं तो न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस बोली- जांच के बाद ही होगी पुष्टि

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दहेज हत्या सहित लगाए गए सभी आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें