फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीवान में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के घर STF की छापेमारी, इलाके में अफरातफरी

Sun, 21 Sep 2025 10:52 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीवान

सार

सीवान के ग्यासपुर में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के घर STF और स्थानीय पुलिस ने आज अचानक छापेमारी की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किस मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सीवान में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के ग्यासपुर स्थित पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के घर आज अचानक STF और भारी संख्या में स्थानीय पुलिस ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, पुलिस की यह कार्रवाई चल रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किस मामले में यह कार्यवाही की जा रही है। किसी भी अधिकारी से इस बाबत बातचीत नहीं हो पाई है।

बताया गया है कि कुछ माह पहले ही खान ब्रदर्स के दोनों भाईयों ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) जॉइन किया था। रईस खान लगातार रगजुनाथपुर से चुनाव लड़ने की बात करते रहे हैं। आज अचानक पुलिसिया कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें