फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत पांच लोग गिरफ्तार; आपत्तिजनक सामान बरामद

Fri, 05 Sep 2025 10:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan News: सीवान में पुलिस ने रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस छापामारी में मौके से दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद बड़ी तादाद में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के बसंतपुर बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने बड़ा भंडाफोड़ किया है। बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई छापामारी में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से कंडोम समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। पुलिस ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि बसंतपुर बाजार स्थित दो मंजिला इमारत में बने किंग रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए सादे वेश में पुलिसकर्मियों को ग्राहक बनाकर रेस्टोरेंट भेजा गया। अंदर से सिग्नल मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल छापामारी कर दी।
 
अंदर का नजारा देख दंग रह गई पुलिस
छापामारी के दौरान पुलिस जब रेस्टोरेंट के अंदर पहुंची तो नजारा चौंकाने वाला था। रेस्टोरेंट को इस तरह से डिजाइन किया गया था कि ग्राहकों को आसानी से ‘सुविधा’ मिल सके। प्रवेश द्वार पर रिसेप्शन काउंटर बनाया गया था, जहां से संचालन किया जाता था। आगे बढ़ने पर पार्टिशन कर केबिन बनाए गए थे, जिनमें आपत्तिजनक वस्तुएं रखी हुई थीं। पुलिस ने एक केबिन में एक युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Love Affair:सॉरी, मैं शादी करने जा रही हूं... पति को भेजा प्रेमी का फोटो, कॉलेज जाने की बात कहकर पत्नी फरार
 
पांच गिरफ्तार, नेटवर्क की पड़ताल जारी
छापामारी के दौरान मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे रैकेट का संचालन रेस्टोरेंट का संचालक ही करता था। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

 
इलाके में हड़कंप, रेस्टोरेंट सील
इस कार्रवाई के बाद बसंतपुर बाजार और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग भी हैरान हैं कि बाजार के बीचोंबीच इतने लंबे समय से रेस्टोरेंट की आड़ में यह अवैध धंधा चलता रहा। पुलिस ने पूरे रेस्टोरेंट को सील कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: 13-15 साल के छह 'बच्चों' ने मिलकर 12 वर्ष के बच्चे को मार डाला; कारण भी हैरान करने वाला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें