फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बंदर ने छात्रा की जान ले ली; छत पर दसवीं परीक्षा की किताब पढ़ रही थी, धक्का देने से मौत

Sat, 25 Jan 2025 10:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Siwan News: पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बंदर के धक्का देने से युवती की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर गांव में एक युवती को बंदर ने छत से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रिया कुमारी के रूप में हुई है, जो इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी।

विज्ञापन

 
धूप में पढ़ाई के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, प्रिया ठंड के कारण धूप सेंकने और पढ़ाई करने के लिए घर की छत पर गई थी। उसी दौरान कुछ बंदर वहां आ गए। चश्मदीदों के अनुसार, एक बंदर प्रिया के पास आकर उसे परेशान करने लगा। युवती डर के कारण छत पर ही ठहरी रही और भागने का प्रयास नहीं किया। जब स्थानीय लोगों ने हो-हल्ला मचाया, तो प्रिया ने भागने की कोशिश की।
 
बंदर ने दिया धक्का
भागने के दौरान एक बंदर ने अचानक जोर से प्रिया को धक्का दे दिया, जिससे वह सीढ़ियों से पहले ही सीधा नीचे गिर गई। गिरने के कारण प्रिया के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आईं। चोट लगने के बाद प्रिया बेहोश हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे सीवान के सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



 
परिवार में छाया शोक
प्रिया के परिजनों ने बताया कि वह नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए छत पर जाया करती थी। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। प्रिया की मौत ने गांव में भी शोक की लहर पैदा कर दी है। वहीं, भगवानपुर थाना प्रभारी सुजीत कुमार चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बंदर के धक्का देने से युवती की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 
बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीण
गांव में बंदरों का आतंक पहले से चर्चा में था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदरों के कारण पहले भी कई छोटे-मोटे हादसे हो चुके हैं, लेकिन इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें