फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siwan Assembly Election 2025: शुरुआती रुझानों में भाजपा को झटका, मंगल पांडे पीछे

Fri, 14 Nov 2025 09:52 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद कड़ा है। शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार मंगल पांडेय पीछे चल रहे हैं। 
विज्ञापन
सीवान विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान विधानसभा सीट पर मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प हो गया है। वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में मंगल पांडेय पीछे चल रहे हैं, जिससे भाजपा खेमे में चिंता बढ़ गई है। इस विधानसभा सीट के लिए 06 नवंबर 2025 को मतदान हुआ था।
विज्ञापन


बता दें कि यहां भाजपा ने अपने दिग्गज नेता मंगल पांडेय को मैदान में उतारा है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। महागठबंधन की ओर से अवध बिहारी चौधरी की दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है। वहीं, इस सीट पर जनसुराज की उपस्थिति ने भाजपा को अप्रत्यक्ष लाभ पहुंचाया है। राजद–कांग्रेस के पारंपरिक कोर वोट बैंक मुस्लिम समुदाय से इंतक़ाब अहमद को उतारा गया है, जिससे पूरी लड़ाई और त्रिकोणीय बन गई है।

ये था पिछला परिणाम
सिवान सीट पर 2020 के चुनाव में 54.42% मतदान हुआ था। उस दौरान 45.3% वोट पाकर RJD के अवध बिहारी चौधरी ने जीत हासिल की थी। इस सीट पर हार-जीत का अंतर 1973 वोट का रहा था। चुनाव में उन्होंने BJP उम्मीदवार ओम प्रकाश को हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें