फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 22 Feb 2024 05:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar News: जिले के हथुआ थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिला है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले कि जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना हथुआ थाना के बरी करौली गांव की है। शव इस कदर जल हुआ है कि शव की शिनाख्त करना मुश्किल है। शव को देखने से ऐसा लगता है की पूर्व में ही उसकी हत्या कर शव को जलाकर फेंक दिया गया है। इस मामले में हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली थी कि बरी करौली गांव से दूर गेंहू के खेत में एक अधजला महिला का शव पड़ा हुआ है और ग्रामीणों का भीड़ लगी हुई है।

विज्ञापन


एसपी ने दी जानकारी
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि इलाका सुनसान है। बीच खेत में लाकर घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस टीम घटनास्थल पर एक-एक साक्ष्य को इकट्ठा कर जांच में जुटी हुई है। वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी जांच के लिए हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है। एसपी का कहना है कि पूरे मामले की टेक्निकल सेल और फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें