फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी उठाया घातक कदम, आठ महीने पहले हुई थी शादी; दंपती की मौत से मचा कोहराम

Sun, 30 Aug 2026 09:20 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

सारण के अमनौर में पति की मौत की खबर के बाद पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। करीब आठ-नौ महीने पहले शादी करने वाले दंपती की मौत से रसूलपुर और मछगरा गांव में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक पति और पत्नी का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में हुई एक दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। करीब आठ-नौ महीने पहले विवाह के बंधन में बंधे एक दंपती की अलग-अलग स्थानों पर मौत हो गई। पति की मौत की खबर के बाद पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। घटना के बाद रसूलपुर से लेकर मछगरा गांव तक मातम पसरा हुआ है।

मृतकों की पहचान रसूलपुर गांव निवासी 25 वर्षीय बबलू कुमार महतो और उनकी 23 वर्षीय पत्नी सपना कुमारी के रूप में हुई है। बबलू करीब पांच महीने पहले आजीविका के लिए चेन्नई में पेंटिंग और मजदूरी का काम करने गया था। घर पर उसकी बुजुर्ग मां-पिता और पत्नी सपना रहती थीं।

घटना का पता रविवार को तब चला, जब बबलू की मां सीता देवी खेत में काम करने के बाद घर लौटीं। उन्होंने खिड़की से देखा कि उनकी बहू सपना कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। हालांकि, तब तक सपना की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही अमनौर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

इसी बीच चेन्नई से आए एक फोन कॉल ने परिवार को झकझोर दिया। परिजनों को जानकारी मिली कि चेन्नई में बबलू ने भी आत्महत्या कर ली है। पति-पत्नी की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। राजमिस्त्री का काम करने वाले बबलू के पिता शंभू महतो जब घर पहुंचे तो बहू का शव देखकर बेसुध हो गए।

मृतका के दादा विजय महतो ने बताया कि सपना बनियापुर थाना क्षेत्र के मछगरा गांव निवासी तेरस महतो की बेटी थी। वह रक्षाबंधन के अवसर पर मायके गई थी और दो दिन पहले ही ससुराल लौटी थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड: आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग, विधानसभा कुटे मैदान में आरएचए रिफॉर्म मंच का प्रदर्शन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शनिवार शाम बबलू ने अपनी पत्नी को फोन किया था। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों ने उसे समझाकर शांत किया था। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि रविवार सुबह बबलू ने वीडियो कॉल के दौरान आत्महत्या करने की बात पत्नी को दिखाई, जिसके बाद सपना ने भी आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने सपना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। वहीं, परिजन चेन्नई से बबलू का शव घर लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद और आवेश में उठाए गए कदम का प्रतीत होता है। पुलिस परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें