बनियापुर से भाजपा के केदारनाथ सिंह लगातार पांचवीं बार विधायक बने, जबकि मढ़ौरा से राजद के जितेंद्र कुमार राय चौथी बार जीतकर पहुंचे। तरैया, सोनपुर, मांझी समेत कई सीटों पर भाजपा ने मजबूत प्रदर्शन किया।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सारण प्रमंडल ने इस बार पूरी तरह से राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। वर्ष 2020 के मुकाबले इस बार नतीजे बिल्कुल उलट रहे। पहले जहां एनडीए को सिर्फ तीन सीटें मिली थीं, वहीं 2025 में भाजपा और जदयू ने मिलकर अधिकतर सीटों पर जीत हासिल कर ली। राजद को केवल तीन सीटें मढ़ौरा, गड़खा (सुरक्षित) और परसा ही मिल सकीं। इस बार सारण प्रमंडल से दो महिलाएं विधानसभा पहुंचीं छपरा से भाजपा प्रत्याशी छोटी कुमारी और परसा से राजद प्रत्याशी करिश्मा।
विज्ञापन
राजनीति में परिवार और नए चेहरों का प्रभाव
बनियापुर से भाजपा के केदारनाथ सिंह लगातार पांचवीं बार विधायक बने, वहीं मढ़ौरा से राजद के जितेंद्र कुमार राय लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर चुके हैं। मांझी, सोनपुर और बनियापुर में एक ही राजनीतिक परिवार के तीन सदस्यों की जीत चर्चा का विषय बनी रही।