फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आरा पहुंचा राहुल गांधी के महागठबंधन का काफिला, जानें अपने संबोधन में क्या कहा?

Sat, 30 Aug 2025 02:37 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सारण

सार

वोटर अधिकार यात्रा के 14वें दिन महागठबंधन के नेताओं का सारण जिले में जोरदार स्वागत हुआ। एकमा विधानसभा से डोरीगंज तक सड़कों को बैनर, पोस्टर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजाया गया।
 
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तहत शनिवार को आरा, भोजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की एनडीए सरकार और भाजपा पर जमकर हमला किया। उन्होंने बिहार में चल रहे विशेष और गहन मतदाता सूची संशोधन को संविधान और लोकतंत्र पर हमला करार दिया। राहुल गांधी ने भाजपा, RSS और चुनाव आयोग पर देशभर में ‘मत चोरी’ करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में एनडीए सरकार ने मत चोरी कर सफलता प्राप्त की, लेकिन बिहार में भाजपा और चुनाव आयोग को एक भी वोट चोरी नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोजपुरी गानों को मिलेगी अब पहचान, अश्लील गीत गाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने की उठी मांग
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों का है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार चुनाव जीतने के लिए मत चोरी कर रही है। हाथ में संविधान की प्रति दिखाते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर लोगों के मतदान अधिकार छीनने का आरोप भी लगाया और कहा कि अब लोग भाजपा नेताओं को 'मत चोर' कहने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें