फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saran News: ट्रैक्टर हादसे के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव; दो जवान हुए घायल

Sun, 28 Jun 2026 06:08 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

दरौली थाना क्षेत्र के टोका नारायणपुर गांव में बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गुमटी में घुस गया, जिससे दुकानदार महेश बिन की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें एएसआई अभिषेक कुमार और सिपाही चंदन यादव घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र में बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर टोका नारायणपुर गांव में एक गुमटी में जा घुसा। हादसे में दुकानदार महेश बिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। दुकानदार की मौत से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थिति को शांत कराने के लिए दरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस पर हुआ पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल

पुलिस के मौके पर पहुंचते ही गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान एएसआई अभिषेक कुमार और सिपाही चंदन यादव घायल हो गए।

पुलिस वाहन में भी की गई तोड़फोड़

ग्रामीणों ने दरौली थाना की पुलिस गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि डायल-112 पुलिस टीम की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। घायल दोनों पुलिसकर्मियों का इलाज सिवान सदर अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहा है। घटना के बाद अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Bihar: पत्नी के विवाद में खूनी खेल! जीजा ने दोस्त के साथ मिलकर साले को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन

 

एसपी ने कार्रवाई का दिया भरोसा

घटना की सूचना मिलने पर सिवान के एसपी पूरण कुमार झा सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एसपी ने कहा कि बालू लदे ट्रैक्टर के गुमटी में घुसने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उस पर पथराव किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें