फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पीपल पेड़ के नीचे चबूतरे पर बैठे युवक और बच्चे को अचानक तड़पते देखा लोगों ने; सर्पदंश से नहीं बची जान

Wed, 10 Jun 2026 04:36 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान

सार

Bihar: सिवान जिले के सुरवाला गांव में पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर बैठे युवक सोनू और मासूम सिद्धार्थ को जहरीले सांप ने डस लिया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चबूतरा तुड़वा दिया और सपेरे की मदद से वहां से दो जहरीले सांप पकड़े गए। पू 
विज्ञापन
सांप के डसने से मौत संबंधित फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार का दिन सिवान के तरवारा थाना क्षेत्र के सुरवाला गांव के लिए काला दिन बनकर आया। गांव के विशाल पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर बैठे दो लोगों की जिंदगी पलभर में खत्म हो गई। जहरीले सांप ने एक युवक सोनू और एक मासूम बच्चे सिद्धार्थ को डस लिया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। एक साथ दो अर्थियां उठीं तो पूरा गांव चीख-पुकार और चीत्कार से गूंज उठा।

विज्ञापन


चबूतरे की दरार से निकला मौत का सांप
हादसा बुधवार दोपहर का है। गांव के कुछ लोग रोज की तरह पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर बैठकर सुस्ता रहे थे। सोनू और सिद्धार्थ भी वहीं बैठे थे। अचानक चबूतरे की दरार से निकले जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया। सांप के डंसते ही दोनों जमीन पर तड़पने लगे। अफरा-तफरी मच गई। चीख सुनकर परिजन दौड़े और दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन जहर इतना तेज था कि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों को बचाया नहीं जा सका।

मां की गोद सूनी, बुझ गया घर का चिराग
मासूम सिद्धार्थ की मौत से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेसुध हो रही है और अपने बेटे को पुकारते हुए कह रही है, "मेरा लाल उठ जा, एक बार मां बोल दे।" वहीं सोनू के घर में भी मातम पसरा हुआ है। गांव की गलियां सूनी हैं और जिसने भी यह खबर सुनी, उसकी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने जेसीबी से तुड़वाया चबूतरा
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे को जेसीबी मंगाकर तुड़वा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि इसी चबूतरे के नीचे सांपों का बिल है। सूचना मिलने पर एक सपेरा गांव पहुंचा। घंटों की मशक्कत के बाद चबूतरे के नीचे से दो जहरीले सांप निकाले गए, जिन्हें डिब्बे में बंद कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: टोल प्लाजा के पास नेशनल हाइवे पर सड़क धंसी; बारिश के बाद सर्विस रोड पर दरार-गड्ढे देख लोग चौंके
विज्ञापन


दहशत में गांव, बच्चों को घरों में रख रहे लोग
ग्रामीणों में घटना के बाद भय का माहौल है। लोग अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। तरवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। गांव में अब भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें