फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में ठनका गिरने से खेत मजदूर की मौत, धान की रोपनी के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Wed, 08 Jul 2026 05:58 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में धान की रोपनी के दौरान ठनका गिरने से 40 वर्षीय भोला राम की मौत हो गई, जबकि सुभाष राम गंभीर रूप से झुलस गए। घायल का इलाज जारी है, वहीं परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बैकुंठपुर गांव में बुधवार दोपहर धान की रोपनी के दौरान आसमानी बिजली (ठनका) गिरने से एक खेत मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर गांव निवासी रामायण राम के 40 वर्षीय पुत्र भोला राम और गांव के ही सुभाष राम स्थानीय खेत में धान की रोपनी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और आसमान में काले बादल छा गए। इससे पहले कि दोनों सुरक्षित स्थान पर पहुंच पाते, तेज गर्जना के साथ ठनका उनके ऊपर गिर गया।

वज्रपात की चपेट में आते ही भोला राम अचेत होकर खेत में गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुभाष राम गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों को स्थानीय वाहन से भोरे रेफरल अस्पताल ले गए।

विज्ञापन


पढे़ं: बिहार के 26 जिलों में वज्रपात और बारिश का यलो अलर्ट, पटना में कैसा रहेगा मौसम?

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद भोला राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे सुभाष राम का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने बताया कि भोला राम मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और घायल मजदूर के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें