फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मंच पर भड़की निशा उपाध्याय, एंकर पर फेंकी सैंडल, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 24 Feb 2026 10:39 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

गोरखपुर में आयोजित एक वैवाहिक समारोह के दौरान लोक गायिका निशा उपाध्याय और मंच संचालक के बीच विवाद हुआ। एंकर की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर निशा ने मंच पर ही सैंडल फेंककर नाराज़गी जताई।
विज्ञापन
एंकर पर नाराज़गी जताते हुए सैंडल फेंकने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में एक वैवाहिक वर्षगांठ समारोह के दौरान लोक गायिका निशा उपाध्याय और मंच संचालक एंकर के बीच हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना शनिवार की रात गोरखपुर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि निशा उपाध्याय मंच पर ही एंकर की ओर बढ़कर सैंडल निकालती हैं और नाराज़गी जताती हैं। इस घटना ने कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मचा दी और कार्यक्रम कुछ समय के लिए बाधित हुआ।

मंच पर हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान एंकर और निशा उपाध्याय के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एंकर ने कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की, जिससे विवाद बढ़ गया। इसके बाद निशा गुस्से में मंच पर ही सैंडल निकालकर एंकर की ओर बढ़ीं। निशा के भाई ने बताया कि एंकर पहले से ही निशा पर अनुचित टिप्पणियां करता रहा है और कार्यक्रम के दौरान भी उसने सीमा लांघते हुए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया, जिससे निशा ने विरोध जताया।

निशा उपाध्याय की पृष्ठभूमि और वायरल वीडियो

निशा उपाध्याय बिहार के सारण जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत बसंत गांव की निवासी हैं और वर्तमान में पटना में रहकर भोजपुरी गायन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब निशा विवादों में आई हैं। इससे पहले उनका नाम भोजपुरी गायक गोलू राजा के साथ विवाद में जुड़ा था। वायरल हो रहे ताजा वीडियो में मंच संचालक को गोलू राजा का करीबी बताया जा रहा है, जिससे मामला और तूल पकड़ गया।

ये भी पढ़ें: अंधविश्वास को लेकर जमकर हुई तलवारबाजी, पांच घायल; तीन की हालत गंभीर

विज्ञापन


सार्वजनिक मंच पर महिला कलाकार के प्रति अभद्रता पर सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद यह सवाल उठाया जा रहा है कि यदि किसी महिला कलाकार के साथ सार्वजनिक मंच पर अभद्रता होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है। फिलहाल निशा उपाध्याय की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही आयोजन समिति की तरफ से विस्तृत स्पष्टीकरण दिया गया है। निशा के परिजन का कहना है कि यह कदम उनके आत्मसम्मान की रक्षा के लिए उठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें