फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नोट डबल करने वाले हाई-प्रोफाइल रैकेट का भंडाफोड़, 95 लाख कैश जब्त; कोलकाता से लेकर नेपाल तक फैला है जाल

Mon, 18 May 2026 07:34 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज पुलिस ने नोट डबल करने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 95.27 लाख रुपये नकद, केमिकल और मशीनें बरामद करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का नेटवर्क पश्चिम बंगाल से नेपाल तक फैला था।

विज्ञापन
कैश और मशीनें जब्त - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज पुलिस ने नोट डबल करने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस हाई-प्रोफाइल रैकेट का नेटवर्क पश्चिम बंगाल से लेकर नेपाल तक फैला हुआ था। मामले में राजद और जदयू से जुड़े कथित नेताओं, एक जिला पार्षद और सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का नाम सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


आधी रात की रेड में 95 लाख रुपये बरामद
पुलिस को 14 मई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिंहासनी गांव में नोट डबल करने की बड़ी डील होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम के साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से 95.27 लाख नकद, नोट गिनने की मशीन, भारी मात्रा में रासायनिक पदार्थ, असली नोट के आकार के काले और सफेद कागज के बंडल, एक काली स्कॉर्पियो और एक मारुति स्विफ्ट कार बरामद की गई।

ऐसे लोगों को फंसाते थे 
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह पहले लोगों का भरोसा जीतने के लिए छोटी रकम डबल करके दिखाता था। इसके बाद बड़ी रकम लेकर ठगी की जाती थी। सारण जिले के पानापुर निवासी नंदकिशोर राय और उनके बेटे सौरभ कुमार भी इस गिरोह के झांसे में आ गए थे। वे करीब 95 लाख रुपये लेकर नोट डबल कराने सिंहासनी गांव पहुंचे थे, लेकिन रकम सौंपने से पहले ही पुलिस ने छापा मार दिया।
विज्ञापन


होटल में दिखाया जाता था ‘चमत्कार’
गिरोह के सरगना कमाल खान, दिलशेर खान और जोहेब अंसारी मोतिहारी के एक होटल में लोगों को 5 हजार के बदले 10 हजार रुपये डबल करके दिखाते थे। जब यह रकम बैंक में जमा करने पर भी पकड़ी नहीं जाती थी, तो लोग इनके जाल में फंस जाते थे।

ये भी पढ़ें-  Bihar: 'नीचे उतरती तो जान चली जाती', ज्योति मांझी के काफिले पर हमले के बाद राजद पर बरसे जीतन राम मांझी

शिकार बना गैंग का हिस्सा
मामले में गिरफ्तार अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले गिरोह ने उससे 10 लाख रुपये ठग लिए थे। बाद में उसे गैंग में शामिल कर लिया गया। अमित ने खुलासा किया कि केमिकल और अन्य सामान सफियाबाद में जदयू नेता मुन्ना खान के घर पर छिपाकर रखा जाता था।
विज्ञापन


आठ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी मो. फरहत हुसैन, पूर्वी चंपारण के फैसल आलम, सीवान के सुदेश कुमार, हेडमास्टर कामेश्वर राय और ठगी का शिकार बने पिता-पुत्र भी शामिल हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य सफेदपोश लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें