फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में दहेज की भेंट चढ़ी बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पति गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2026 07:29 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Bihar News: बिहार के नगर थाना क्षेत्र के कटहरी बाग मोहल्ले में 23 वर्षीय नवविवाहिता अंजली कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी के बाद से दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के आरोप के चलते परिवार ने मामले की शिकायत की। मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के असली कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
पति के साथ मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र के कटहरी बाग मोहल्ले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय अंजली कुमारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक रूप से मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने इसे संदिग्ध मानते हुए जांच तेज कर दी है।

मृतका की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अंजली को उसके ससुराल पक्ष के लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के तुरंत बाद ससुराल के सभी लोग अस्पताल से अचानक फरार हो गए, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध बन गया। इस घटना ने एक बार फिर दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों को उजागर किया है।

दो साल पहले हुई थी मृतका की शादी
परिजनों के अनुसार, अंजली की शादी 18 अप्रैल 2024 को नगर थाना अंतर्गत कटहरी बाग निवासी राकेश सोनी से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही वह दहेज के लिए प्रताड़ित होती रही। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। कुछ दिन पहले ससुराल में गहनों के गायब होने की घटना हुई थी, जिसका आरोप अंजली पर लगाया गया। ससुराल पक्ष का कहना था कि उसने गहने अपने मायके परसा बाजार भेज दिए थे। इसी को लेकर उसके साथ मारपीट भी की गई, और आरोप है कि इसी विवाद ने अंततः उसकी जान ले ली।

विज्ञापन


पति और ननद ने दी मृतका के तबीयत खराब होने की जानकारी
शुक्रवार को अंजली के पति और ननद ने उसके मायके फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो अंजली मृत पाई गई, जबकि ससुराल पक्ष के लोग वहां से गायब थे। यह दृश्य देख परिजनों में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें: अपनी पुरानी कुर्सी कायम रखेंगे सीएम नीतीश कुमार; जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए किया नामांकन
विज्ञापन


मृतका का पति गिरफ्तार
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतका की मां रुक्मणि देवी के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नगर थाने की पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें