फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के धोबहा घाट गोलीकांड में नया मोड़: सात के खिलाफ नामजद एफआईआर, चार गिरफ्तार; पिस्टल और बाइक बरामद

Mon, 18 Aug 2025 06:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

 Bihar: हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता बताया कि गोलीकांड में सात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से चार को छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि शेष तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के गोसैसिया गांव के लाल बहादुर यादव पर झरही नदी किनारे धोबहा घाट पर हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में पुलिस ने घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एफआईआर में सात लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से चार आरोपियों को पुलिस ने हथियार और बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुई घटना

विज्ञापन

घायल लाल बहादुर यादव ने बताया कि 16 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव का नितेश मांझी और बगहवां गांव का कृष्णा राम उसके पास पहुंचे और कहा कि झरही नदी किनारे मंदिर के पास चलना है। वह उनके साथ गया, तो देखा कि झाड़ियों के पीछे पहले से ही घात लगाकर फुलवरिया थाना क्षेत्र के मदरवानी गांव के बलिंदर यादव, सुनील यादव, मीरगंज थाना क्षेत्र के नेरुई गांव के सोहेल मांझी और धीरज सिंह छिपे हुए थे।

लाल बहादुर के मुताबिक, उसे देखते ही आरोपियों ने हथियार निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की बौछार के बाद सभी यह समझकर वहां से भाग गए कि वह मर चुका है। बाद में ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया। उसने बयान में यह भी कहा है कि इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड श्रीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कला निवासी वसंत सिंह है, जिसने रंजिशन इस वारदात की साजिश रची।

पढ़ें: 27.78 करोड़ कोसी बराज के रखरखाव और मरम्मत के लिए स्वीकृत, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

बरामदगी और गिरफ्तारी

विज्ञापन

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कृष्णा राम, नितेश मांझी, साहिल कुमार और धीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 7.85 एमएम की पिस्टल, एक खोखा, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। चारों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

विज्ञापन

हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गोलीकांड में सात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से चार को छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि शेष तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इधर, घायल लाल बहादुर यादव का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, अभी भी उसके सीने में पांच गोलियां फंसी हुई हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें