फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेटी की डोली से पहले उठी मां की अर्थी, खुशियों वाले घर में अचानक मच गई चीख-पुकार

Sun, 10 May 2026 07:32 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Bihar: सारण के एकमा प्रखंड में बेटी के तिलक समारोह की तैयारियों के बीच सारण जिले की विद्यालय रसोईया राजमुनी देवी की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
शव के पास रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के एकमा प्रखंड अंतर्गत गौसपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की 58 वर्षीय रसोईया राजमुनी देवी का शनिवार को उनके देकुली गांव स्थित आवास पर अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि राजमुनी देवी की पुत्री की शादी तय थी और शनिवार को ही सिवान जिले के एक गांव में तिलक समारोह के लिए परिजनों को जाना था। घर में बेटी के तिलक की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। परिवार के लोग खुशियों के माहौल में व्यस्त थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। तिलक के लिए घर से निकलने की तैयारी के बीच अचानक राजमुनी देवी की तबीयत बिगड़ी और हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

विज्ञापन


खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदला
खुशियों से गूंज रहा घर अचानक चीख-पुकार से भर उठा। बेटी के तिलक और डोली उठने से पहले ही मां की अर्थी उठने की खबर से हर किसी की आंखें नम हो गईं। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। गांव में इस घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसर गया।

बहन का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
इसी गांव के दूसरे टोले में ब्याही उनकी बड़ी बहन भी छोटी बहन के निधन की खबर सुनकर बदहवास हालत में मौके पर पहुंचीं। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ गांव के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध नजर आए। हर कोई इस असमय हुई मौत को लेकर गहरे दुख में डूबा दिखा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आज बिहार के 18 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; 12 मई तक कैसा रहेगा मौसम?
विज्ञापन


शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर बंधाया ढांढस
घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक नेता मंजीत कुमार तिवारी समेत कई लोग मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान प्रधानाध्यापक मंजीत कुमार तिवारी और मुखिया पति भरत सिंह ने पीड़ित परिवार को अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें