फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: गोपालगंज में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Thu, 09 Jul 2026 03:35 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज के बैकुंठपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 47 वर्षीय अनूप कुमार श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। बैकुंठपुर और गोपालगंज अस्पताल से सिवान रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 47 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


काली मंदिर के पास हुआ हादसा
हादसा बुधवार देर शाम बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी पूरब टोला स्थित काली मंदिर के पास हुआ। मृतक की पहचान उसरी पूरब टोला निवासी स्वर्गीय नवल किशोर प्रसाद के 47 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अनूप कुमार किसी निजी काम से काली मंदिर के पास गए थे। काम पूरा कर घर लौटने के दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर मारकर चालक फरार
टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनूप कुमार सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पढ़ें:  'लड़ाई में नहीं प्रशांत किशोर, दुकान चलाने के लिए बांकीपुर में उतरे'- चौधरी के तीखे बोल

इलाज के दौरान हुई मौत
स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैकुंठपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, गोपालगंज रेफर कर दिया। वहां से भी उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिवान भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बैकुंठपुर के थानाध्यक्ष अंकित कुमार पासवान ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें