फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सात साल की शादी का खौफनाक अंत; दो मासूम बच्चों की मां की चाकू से बेरहमी से हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा

Sun, 03 May 2026 03:04 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar: बिहार के गोपालगंज जिले के अमही बांके गांव में एक महिला नजीया खातून की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह सलाउद्दीन अंसारी की पत्नी थीं और उनकी शादी 2019 में हुई थी। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है।  
विज्ञापन
घटनास्थल की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कटेया थाना क्षेत्र के अमही बांके गांव में एक महिला की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सलाउद्दीन अंसारी की पत्नी नजीया खातून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतका नजीया खातून की शादी साल 2019 में अमही बांके गांव निवासी सलाउद्दीन अंसारी के साथ हुई थी। बीते कुछ वर्षों से परिवार में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा था। नजीया के दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनके सिर से अब मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

विज्ञापन


पड़ोसियों ने दी मौत की खबर
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने खून से लथपथ शव को देखकर पुलिस को सूचित किया। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नजीया की हत्या किन परिस्थितियों में और किसके द्वारा की गई है। सूचना मिलते ही कटेया थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मृतका ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है। घरेलू विवाद या किसी बाहरी रंजिश, दोनों पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: भतीजे की शादी से पहले चाचा की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम; दो दिनों बाद होनी थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश
शादी के महज सात साल के भीतर हुई इस हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के मायके वालों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। गांव के लोगों का कहना है कि नजीया मिलनसार स्वभाव की थी और दो छोटे बच्चों के भविष्य को लेकर ग्रामीण काफी दुखी हैं। फिलहाल, हत्या के कारणों पर रहस्य बरकरार है। क्या यह मामला दहेज का है या आपसी कलह का, यह पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही इस गुत्थी को सुलझा लेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें