फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भतीजे की शादी से पहले चाचा की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम; दो दिनों बाद जानी थी बारात

Sun, 03 May 2026 01:05 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के मुसहरी में भतीजे की शादी से ठीक पहले ताड़ के पेड़ से गिरकर पूर्व मुखिया सुरेंद्र कुमार चौधरी की मौत हो गई। सुबह पेड़ पर चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वे गिर गए और अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोते परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में ताड़ के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पूर्व उपमुखिया रह चुके थे। बताया जा रहा है कि आज सुबह वह ताड़ के पेड़ पर चढ़े थे, इसी दौरान गिरने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

सुरेंद्र चौधरी के रूप में हुई मृतक की पहचान  
मामला मुसहरी थाना क्षेत्र के राजवाड़ा डीह पंचायत का है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय सुरेंद्र कुमार चौधरी के रूप में हुई है। वे लगभग 10 वर्ष पूर्व राजवाड़ा पंचायत के मुखिया भी रह चुके थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कैसे हुआ हादसा?
परिजनों ने बताया कि आज सुबह सुरेंद्र कुमार चौधरी ताड़ के पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
इधर, घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। दो-तीन दिनों बाद भतीजे की शादी होनी थी, जिसमें सुरेंद्र कुमार चौधरी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। उनकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। उनके निधन से सामाजिक स्तर पर भी बड़ी क्षति मानी जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छपरा में सुबह-सुबह कुएं से पानी की जगह निकली लाश, वकील की रहस्यमयी मौत ने उड़ाए होश, दो दिन से थे लापता

पुलिस की कार्रवाई
मुसहरी थाना प्रभारी ने बताया कि पेड़ से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है। परिजनों द्वारा भी गिरकर मौत होने की बात कही गई है और आवेदन में भी यही उल्लेख है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें