फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: मढ़ौरा में RJD का चौका! जितेंद्र कुमार राय फिर विजयी, विरोधी वोटों का बिखराव बना गेमचेंजर

Sun, 16 Nov 2025 12:44 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मढ़ौरा

सार

सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से राजद के जितेंद्र कुमार राय ने लगातार चौथी बार बड़ी जीत दर्ज की। एनडीए उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने और विरोधी वोटों के बिखराव ने उनकी जीत को आसान बनाया।
विज्ञापन
जितेंद्र कुमार राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले की 117- मढ़ौरा विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार जितेंद्र कुमार राय ने एक बार फिर शानदार जीत हासिल करते हुए लगातार चौथी बार विधानसभा पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया है। नामांकन के दौरान एनडीए समर्थित लोजपा (आर) प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द होने के बाद से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि यह मुकाबला जितेंद्र राय के लिए आसान होगा। ठीक वैसा ही हुआ—मतगणना शुरू होने के बाद पहले राउंड से ही उन्होंने बढ़त बनाई और हर चरण में अपनी लीड को बरकरार रखा। 25वें राउंड की गिनती पूरी होने पर 27,928 वोटों के भारी अंतर से उन्होंने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


विरोधी वोटों के बिखराव का मिला सीधा लाभ

एनडीए उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद एनडीए ने निर्दलीय उम्मीदवार अंकित कुमार को समर्थन दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंच से उनके लिए अपील की, जबकि लोजपा (आर) प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उनके पक्ष में सभाएं कीं। इस समर्थन से एनडीए वोटर दो हिस्सों में बंटे। जनसुराज और निर्दलीय के बीच वोट बिखरा और निर्दलीय अंकित कुमार को लगभग 15 हजार वोट मिले। इस विभाजित वोट का सीधा फायदा राजद प्रत्याशी जितेंद्र राय को मिला।
 
वर्ष / चुनाव प्रत्याशी 1 पार्टी वोट प्रत्याशी 2 पार्टी वोट जीत का अंतर
2025 जितेंद्र कुमार राय राजद 86,118 नवीन कुमार सिंह उर्फ़ अभय सिंह जनसुराज 58,190 27,928
2020 जितेंद्र कुमार राय राजद 59,812 अल्ताफ़ आलम राजू जदयू 48,427 11,385
2015 जितेंद्र कुमार राय राजद लालबाबू राय भाजपा 16,718 (जितेंद्र की जीत)
2010 जितेंद्र कुमार राय जदयू लालबाबू राय जदयू 5,624 (जितेंद्र की जीत)
मार्च 2005 लालबाबू राय निर्दलीय 29,424 जितेंद्र कुमार राय राजद 18,457 10,967 (लालबाबू की जीत)
अक्टूबर 2005 (उपचुनाव) लालबाबू राय निर्दलीय 35,624 जितेंद्र कुमार राय जदयू 13,129 22,499 (लालबाबू की जीत)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें