फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दोहरे हत्याकांड का अभियुक्त प्रेम कुमार झरिया में मारा गया, 1999 में मृतक के चाचाओं की भी हुई थी हत्या

Thu, 20 Nov 2025 11:17 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी और राजद नेता सुनील राय के पुत्र प्रेम कुमार की झारखंड के झरिया में तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
झरिया में प्रेम कुमार की हत्या से फुलवरिया में सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी राजद नेता सुनील राय के पुत्र प्रेम कुमार की झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत झरिया में मंगलवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने नज़दीक से सिर में गोली दागी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पिता सुनील राय, माता मंजू देवी, बहन रूबी देवी, सोनी देवी और अन्य परिजनों के रोने-बिलखने से घर का माहौल गमगीन हो उठा। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई प्रिंस कुमार इन दिनों जेल में बंद है। राजद से परिवार की गहरी राजनीतिक पकड़ के कारण गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मृतक प्रेम कुमार 02 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के बाद विजय दशमी के दिन भेल्दी थाना क्षेत्र के जलालपुर चौक पर कार सवार राहुल पांडेय और उसके चालक की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त था। पिता सुनील राय झारखंड के धनबाद में ट्रक से गिट्टी सप्लाई का व्यवसाय करते हैं, जहां प्रेम कुमार भी रहकर काम में हाथ बंटाता था। मृतक पर मकेर और भेल्दी थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें मकेर थाना कांड संख्या 123/23, 256/24, 261/24 और भेल्दी थाना कांड संख्या 258/25 शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: SIR कार्य के तनाव ने छीन ली जिंदगी, हार्ट अटैक से BLO की मौत; परिजन बोले- अधिकारी बना रहे थे दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, वर्ष 1999 में भेल्दी पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने के दौरान प्रेम कुमार के तीन चाचा— राम बाबू राय, श्याम बाबू राय और लाल बाबू राय की अंधाधुंध फायरिंग में हत्या कर दी गई थी। उस घटना में पिता सुनील राय किसी तरह जान बचाने में सफल रहे थे। चारों एक साथ दो मोटरसाइकिलों से छपरा जा रहे थे, तभी यह वारदात हुई थी। करीब 26 साल बाद एक बार फिर इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें