फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छपरा-सिवान एनएच पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर में महिला की मौत, चार लोग गंभीर घायल

Fri, 05 Sep 2025 10:56 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

छपरा-सिवान राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-531) पर माने गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 65 वर्षीय खोदाएजा खातून की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी, बहू, पोती और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा-सिवान राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-531) पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन


इस हादसे में 65 साल की महिला खोदाएजा खातून की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से उन्हें नजदीकी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने खोदाएजा खातून को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

घायलों की पहचान सलमा खातून (पुत्री), शुभी खातून (बहू), तैमूर तबरेजा (पोती) और कार चालक जाहिद खान के रूप में हुई है। सभी लोग गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के बड़ी बगही गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मृतका का पटना में इलाज कराया गया था और वह परिवार के साथ कार से गांव लौट रही थीं। माने गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी और हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें