फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सिपाही बनने का सपना अधूरा रह गया, किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिली छात्रा; मौत से उठे कई सवाल

Sun, 21 Jun 2026 11:01 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान के पंचमंदिरा मोहल्ले में सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही 22 वर्षीय छात्रा सोनी कुमारी का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिलने से कई सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान नगर थाना क्षेत्र के पंचमंदिरा मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार देर रात उसका शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मृतका की पहचान जामो थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव निवासी बलिराम राम की 22 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है। सोनी पिछले दो महीनों से पंचमंदिरा निवासी राधेश्याम सिंह के मकान में किराए पर रह रही थी और सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिवार के अनुसार वह पुलिस की वर्दी पहनकर सेवा करने का सपना देख रही थी और इसके लिए लगातार मेहनत कर रही थी।

शादी से लौटे मकान मालिक तो सामने था दर्दनाक मंजर
जानकारी के मुताबिक, मकान मालिक राधेश्याम सिंह अपने परिवार के साथ बेटे की शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली गए हुए थे। शनिवार देर रात करीब एक बजे जब वे घर लौटे तो कमरे का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। कमरे के अंदर सोनी का शव पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार सुबह मृतका के परिजन बलडीहा गांव से सीवान पहुंचे। बेटी का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-  Yoga Day: सीएम सम्राट ने किया अभ्यास, कहा- स्कूलों में पढ़ाया जाएगा इसका पाठ्यक्रम; योग दिवस पर किया बड़ा एलान

आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस
नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन


इस घटना से जहां बलडीहा गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं पंचमंदिरा मोहल्ले में भी शोक का माहौल है। सिपाही बनने का सपना संजोए एक युवती की असमय मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें