फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरा में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Sat, 14 Mar 2026 07:53 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

सारण जिले के छपरा–मशरख मार्ग पर रामपुर पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में कुंदन कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। छपरा–मशरख मुख्य पथ पर गौरा थाना क्षेत्र के रामपुर पुल के समीप शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


मृत युवक की पहचान सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के नागराज सत्तासी गांव निवासी मनोज कुमार सिंह के 24 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार विनोद सिंह के 25 वर्षीय पुत्र पवन कुमार इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। रामपुर पुल के पास पहुंचते ही दोनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

पढ़ें: खगड़िया को CM नीतीश की बड़ी सौगात, 304 करोड़ की 319 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने कुंदन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल पवन कुमार की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही गौरा थाना की थानाध्यक्ष कुमारी सिमरन अस्पताल पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। उधर, जैसे ही हादसे की खबर मृतक के परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें