फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: गोपालगंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, शिक्षा विभाग के हेड क्लर्क की मौत

Sun, 04 Oct 2026 08:11 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज के फतहा गांव के पास एनएच-531 पर रविवार शाम दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में शिक्षा विभाग के हेड क्लर्क राहुल कुमार सिंह (40) की मौके पर मौत हो गई। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सदर अस्पताल में जुटी भीड़।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले में रविवार शाम नगर थाना क्षेत्र के फतहा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-531 पर दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 निवासी 40 वर्षीय राहुल कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह शिक्षा विभाग में हेड क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी पदस्थापना सेमरा हाईस्कूल में थी। वह स्व. राजीव रंजन सिंह के पुत्र थे।

विज्ञापन


अनियंत्रित बाइक ने मारी जोरदार टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम राहुल कुमार सिंह अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम के सिलसिले में एनएच-531 से गुजर रहे थे। इसी दौरान फतहा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार बाइक चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।
विज्ञापन


हेड क्लर्क की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
राहुल कुमार सिंह की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग के सहकर्मियों और सेमरा हाईस्कूल के शिक्षकों में भी शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने राहुल कुमार सिंह को कर्तव्यनिष्ठ और मृदुभाषी बताते हुए उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें