फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नशीला पदार्थ पिला कर महिला से दुष्कर्म, बनाया वीडियो, धमकी देकर किया दो साल तक शोषण

Fri, 19 Dec 2025 05:49 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गोपालगंज

सार

गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर अवैध संबंध बनाने और वीडियो के जरिए उसे धमकाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में नशीला पदार्थ पिलाकर 30 वर्षीय महिला के साथ अवैध संबंध बनाने और वीडियो के माध्यम से उसे धमकाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपित ने पिछले दो वर्षों से महिला को इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर कई बार उसका शिकार बनाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उचकागांव थाना क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों के साथ अकेले अपने घर में रहती है, जबकि उसका पति विदेश में काम करता है। महिला ने गांव के एक युवक को 10 धूर जमीन देने के नाम पर दो लाख रुपये दिए थे। लेकिन आरोपित ने न तो जमीन दी और न ही रुपये वापस किए।

काफी समय बीत जाने के बाद जब महिला ने रुपये की मांग की, तो आरोपित ने लगभग दो वर्ष पूर्व, 28 सितंबर 2023 को महिला को अपने घर बुलाकर चाय में नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोशी की स्थिति में उसके साथ अवैध संबंध बनाए। इस दौरान आरोपित ने अपनी पत्नी की मदद से मोबाइल पर वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपित ने महिला से दोबारा रुपये मांगने पर वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : भारत निर्वाचन आयोग घिर गया; विपक्ष को जीतन राम मांझी ने कैसे दे दी ताकत?

आरोपित ने पिछले दो वर्षों में वीडियो के जरिए धमकाते हुए कई बार महिला के साथ अवैध संबंध बनाए। आरोपित ने मोबाइल वीडियो कॉल के दौरान कई बार महिला से कपड़े उतारने की पेशकश भी की। महिला ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। लोक लाज के डर से महिला ने तत्काल थाने में शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

महिला ने अपने भाई और भाभी को घटना की जानकारी दी, तो आरोपित ने वीडियो प्रसारित करने और महिला व उनके बच्चों की हत्या की धमकी दी। आरोपित ने महिला के पति को भी वीडियो भेज कर वायरल नहीं करने के नाम पर अस्सी हजार रुपये की मांग की। इस मामले में पीड़ित महिला के आवेदन पर गांव के प्रमोद साह और उनकी पत्नी सविता देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें