फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शहीद मनीष तिवारी को दी गई अंतिम विदाई; बेटे ने खाई कसम- सौ पाकिस्तानियों को मारकर लूंगा बदला

Tue, 17 Dec 2024 08:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Martyr Manish Tiwari Last Rites: मनीष तिवारी के बड़े बेटे वैभव ने शहीद पिता को अंतिम विदाई देते हुए कहा कि मैं बड़ा होकर सेना में भर्ती होऊंगा और सौ पाकिस्तानियों को मारकर अपने पिता की मौत का बदला लूंगा। यह सुनकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
शहीद जवान मनीष तिवारी के दोनों बेटे वैभव और शौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान मनीष तिवारी की शहादत ने उनके पैतृक गांव तिवारी चफवा (गोपालगंज) को शोक में डुबो दिया है। मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हजारों ग्रामीणों की आंखें नम थीं। वहीं, शहीद मनीष तिवारी के 10 वर्षीय बेटे वैभव तिवारी ने अपने पिता की शहादत का बदला लेने का संकल्प लेकर सभी को भावुक कर गया।
विज्ञापन

 
सौ पाकिस्तानियों को मारने का लिया संकल्प
मनीष तिवारी के बड़े बेटे वैभव ने शहीद पिता को अंतिम विदाई देते हुए कहा कि मैं बड़ा होकर सेना में भर्ती होऊंगा और सौ पाकिस्तानियों को मारकर अपने पिता की मौत का बदला लूंगा। यह सुनकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें भर आईं। शहीद जवान मनीष के पांच वर्षीय छोटे बेटे शौर्य तिवारी को शायद अभी इस दुख की गहराई का अंदाजा नहीं है। घर के बाहर खेलने वाले मासूम शौर्य की मां और दादी की रोने की आवाज सुनकर वह भी रोने लगता है। उसकी मासूमियत ने वहां मौजूद हर शख्स को भीतर तक झकझोर दिया।

 

शहीद जवान मनीष को अंतिम बिदाई देने उमड़े हजारों लोग - फोटो : अमर उजाला
पत्नी से किया वादा अधूरा रह गया
मनीष तिवारी ने 15 दिसंबर की रात अपनी पत्नी श्रेया तिवारी से फोन पर बात कर 17 दिसंबर को घर लौटने का वादा किया था। लेकिन 16 दिसंबर को देश की सुरक्षा में आतंकियों से लड़ते हुए वह शहीद हो गए। 17 दिसंबर को उनका शव गांव पहुंचा, लेकिन वह परिवार के साथ होने का अपना वादा निभा नहीं सके।


 
शोक में डूबा गांव
गांव तिवारी चफवा में मनीष की शहादत के बाद गम का माहौल है। हर घर से लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा में भाग लिया। उनकी शहादत पर गर्व करते हुए भी ग्रामीणों की आंखें गमगीन थीं। मनीष के पिता मार्कंडेय तिवारी और मां ललिता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य के चले जाने से उनकी स्थिति और अधिक दयनीय हो गई है।

शहीद जवान मनीष को अंतिम बिदाई देने उमड़े हजारों लोग - फोटो : अमर उजाला
परिवार ने सरकार से की मदद की मांग
मनीष के पिता ने सरकार से मांग की है कि उनके दूसरे बेटे अमित तिवारी को सेना में नौकरी दी जाए, ताकि परिवार को सहारा मिल सके। मनीष की पत्नी श्रेया और उनके बच्चों की देखभाल के लिए भी गांव वालों ने सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

गांव के लिए गर्व, परिवार के लिए अपूरणीय क्षति
2012 में सेना में भर्ती हुए मनीष तिवारी की शहादत ने उनके गांव को गर्व का अनुभव कराया है, लेकिन परिवार के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। मनीष अपने पिता के सपनों को साकार करते हुए सेना में गए थे। उनकी वीरता और देशभक्ति की कहानियां अब गांव के हर घर में सुनाई जा रही हैं।
 
विज्ञापन

शहीद जवान मनीष को अंतिम बिदाई देने उमड़े हजारों लोग - फोटो : अमर उजाला
पार्थिव शरीर के साथ गांव में उमड़ा जनसैलाब
मंगलवार को जब मनीष तिवारी का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो हर तरफ शोक की लहर फैल गई। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी उनके घर पर सांत्वना देने के लिए उमड़ पड़े। सेना के जवानों ने सलामी देकर शहीद को अंतिम विदाई दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें